SSP हरिद्वार का सख़्त निर्देश, अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ग्राम खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | सायं को कोतवाली मंगलौर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग की घटना हो रही है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे । मौके पर ज्ञात हुआ कि ग्राम खेड़ाजट में आर्यन उर्फ सावन एवं अमन उर्फ राजा तथा उनके अन्य साथियों द्वारा वादी शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह एवं वादी की माता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । इस संबंध में वादी की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में सुसंगत के धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर स्वयं टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में जुटे। मुखबिरों से समन्वय स्थापित करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई । परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदपुर पटरी, नारसन क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए । गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. आर्यन उर्फ सावन पुत्र संजय
निवासी ग्राम खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
2. अमन उर्फ राजा पुत्र अश्वनी उर्फ बिट्टू
निवासी ग्राम खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

*बरामद माल*
1. 01 अदद तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस
2. 01 अदद तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *