डायल 112 पर झूठी सूचना देने एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने एक आरोपी धरा आरोपी के खिलाफ 170 B.N.S.S में कार्यवाही कर कोर्ट ने किया जा रहा है पेश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | रविदास जयन्ति शोभायात्रा के दौरान अजय नाम के व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर हथियार लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा शोभायात्रा को रोकने सम्बन्धी सूचना दी गयी । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने जांच की तो सूचना असत्य थी। मौके पर उपस्थित उपरोक्त व्यक्ति शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था तथा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा था। समझाने का प्रयास करने पर भी उपरोक्त व्यक्ति के मरने मारने को उतारू होने पर उसे धारा 170 B.N.S.S में गिरफ्तार किया गया ।

*विवरण आरोपित-*
अजय पुत्र रकम सिंह नि0 ग्राम महेशरा थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *