रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को ग्राम गढ़मीरपुर में लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची । मौके पर जानकारी करने पर पाया गया कि राजकुमार पुत्र रतिराम, निवासी गढ़ नं-01, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष, ग्राम गढ़ में एक महिला विमला देवी के साथ आमदा फौजदारी कर रहा था । पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को शान्ति बनाए रखने हेतु समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वह उत्तेजित होकर हुड़दंग करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
राजकुमार पुत्र रतिराम, निवासी गढ़ नं-01, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *