हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरु तेगबहादुर इण्टर कालेज मे आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम बालक बालिकाओं द्वारा किया गया बढ़ चढकर प्रतिभाग |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दि0- 26.01.2026 से 31.01.2026 तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत एस0एस0पी0 के निर्देश में बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा गुरु तेगबहादुर इण्टर कालेज मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए ।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *