रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर पर भाईचारा ढाबा सलेमपुर में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे एवं जानकारी की गयी तो प्रथम पक्ष के *1- नितिन सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम खेडली थाना- बहादराबाद हरिद्वार उम्र 46 वर्ष व 2- प्रवीण चौहान पुत्र सोम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र -51 वर्ष* रात्रि में भाईचारा ढाबे पर खाना खाने आये थे, तथा नशे में भाईचारा ढाबा कर्मचारियो एवं दूसरे पक्ष के *1- पंकज भारद्वाज पुत्र स्व० विजय भारद्वाज उम्र -39 वर्ष, 2- जितेंद्र कुमार सरोज पुत्र अमृतलाल निवासीगण भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र-36 वर्ष 3- अशरफ उलहक पुत्र चानवा निवासी बीटीहार उत्तरी दिवानशपुर थाना रायगज प0 बंगाल उम्र 22 वर्ष हाल निवासी भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, 4- भागवत पुत्र सटोला नहरवार निवासी ग्राम सकोर थाना गैसबाद जिला धमोए मध्य प्रदेश हाल निवासी भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष* के साथ नशे में खाने को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाकर लडाई झगडा एवं आमदा फौजदारी होने लगे, जिन्हे मौके पर चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन दोनो पक्ष नशे में होने पर और अत्यधिक आक्रोशित बेकाबू होकर एक दूसरे से झगडते हुए मारपीट पर उतारू हो गये उपरोक्त दोनो पक्षो के व्यक्तियो द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कोई भी संज्ञेय अपराध घटित करने की प्रबल सम्भावना एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षो का मेडिकल कर अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- नितिन सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम खेडली थाना- बहादराबाद हरिद्वार उम्र 46 वर्ष
2- प्रवीण चौहान पुत्र सोम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र -51 वर्ष
3- पंकज भारद्वाज पुत्र स्व० विजय भारद्वाज नि0 भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र -39 वर्ष
4- जितेंद्र कुमार सरोज पुत्र अमृतलाल नि0 उम्र-36 वर्ष
5- अशरफ उलहक पुत्र चानवा निवासी बीटीहार उत्तरी दिवानशपुर थाना रायगज प0 बंगाल हाल निवासी भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
6- भागवत पुत्र सटोला नहरवार निवासी ग्राम सकोर थाना गैसबाद जिला धमोए मध्य प्रदेश हाल निवासी भाईचारा ढाबा नियर सलेमपुर रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष
















Leave a Reply