
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की सबसे बेहतर कोतवाली के लिए सम्मानित होने के पश्चात कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की टीम ट्रॉफी लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप ऑफिस में पहुंची । टीम से मुलाकात करते हुए प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा उन्हे बधाई दी गई तथा गुड इंट्री व ₹2500/- के नगद ईनाम की घोषणा की गई। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा अन्य थाना प्रभारियों को भी अपना प्रदर्शन सुधारने का संदेश दिया गया ।
















Leave a Reply