नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को गांव के लड़के अनिल द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल मु0अ0सं0 29/26 पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अपहर्ता की बरामदगी व अभियुक्त की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । SSP जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा अपर्हता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा अपह्रर्ता की तलाश/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर मुखबीर मामुर किये गये । ठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा लक्सर क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 29/26

*धारा* – 137(2) / 64(2)(ड)/87 बी0 एन0एस0 व 3(क), 4, 5(ठ), 6,11,12 पोक्सो एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अनिल पुत्र स्व० जगपाल निवासी ग्राम भोगपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *