रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान खानपुर निवासी गुरमीत को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है जिसके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
गुरमीत पुत्र पप्पू निवासी खानपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार
पंजीकृत अभियोग
88/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
01 तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
















Leave a Reply