रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | NBW के प्रभावी अनुपालन हेतु पुलिस अधीक्षक GRP अरुणा भारती द्वारा थानाध्यक्ष GRP लक्सर को वारंटी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस एवं मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से सतत प्रयास करते हुए, मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर फरार वारंटी अभियुक्त को ग्राम सिद्धांरावाली, थाना बिलासपुर, राज्य हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।जो COVID-19 महामारी के दौरान वाद संख्या 656/22, धारा 379/411 IPC में अभियुक्त रामखिलावन उर्फ नंदी पुत्र विष्णु नारायण, निवासी ग्राम उमरसेड़ा थाना हरियामा, जनपद हरदोई को न्यायालय द्वारा वर्ष 2020 में छः माह की पैरोल पर रिहा किया गया था। निर्धारित पैरोल अवधि समाप्त होने के पश्चात अभियुक्त द्वारा न तो न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया गया और न ही कारागार में वापसी की गई। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो विगत लगभग 06 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पहचान छुपाकर विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। अभियुक्त के उक्त कृत्य के दृष्टिगत न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस एवं मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से सतत प्रयास करते हुए, मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर फरार वारंटी अभियुक्त को ग्राम सिद्धांरावाली, थाना बिलासपुर, राज्य हरियाणा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । GRP पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।
















Leave a Reply