ऋषिकेश में सिटी बस पास किये जाने पर ऑटो चालको द्वारा 24 जनवरी 2026 को किया ऋषिकेश में चक्का जाम ऐलान |

हरिद्वार | ऋषिकेश में सिटी बस पास की गई है इसके विरोध प्रदर्शन के लिए 24 जनवरी 2026 को ऋषिकेश मै चका जाम रहेगा जिसके लिए ऋषिकेश यूनियन के अध्यक्ष द्वारा हरिद्वार का भी सहयोग मांगा था जिसमें हरिद्वार से ऋषिकेश मीटिंग में शामिल होकर हरिद्वार महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया की इस प्रदर्शन में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा और जिस तरह के आदेश पर निर्देश ऋषिकेश के ऑटो चालक व पदाधिकारी द्वारा दिया जाएगा वह हम स्वीकार करेंगे उसी क्रम में महासंघ के महामंत्री नवीन तेश्वर प्रधान द्वारा कहां गया है हरिद्वार ऋषिकेश में होने वाले प्रदर्शन में पूर्ण रूप से सहयोग करेगे ऋषिकेश हरिद्वार से अलग नहीं है ट्रेड यूनियन से संबंधित जो सहयोग कहेंगे उसके लिए हमेशा तैयार खड़े रहेंगे उसी क्रम में आज हरिद्वार B H L सेक्ट 2 ऑटो यूनियन मीटिंग का आयोजन किया गया | जिसका मंच संचालन प्रिंस लौट ऑटो यूनियन के अध्यक्ष द्वारा किया गया जिसमें महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने ऋषिकेश में बैंद के आवाहन के विषय पर यूनियन के सभी चालक व मालिकों को संबोधित किया और उन्हें जानकारी दी मीटिंग में उपस्थित रहे रोडवेज ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कपिल बिश्नोई प्रवक्ता आदेश पंडित, अंगद सक्सेना शिवम चंचल सुनील आकाश व अन्य चालक मलिक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *