हरिद्वार पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये दो आरोपियो को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 02 अदद मोबाईल,09 रजिस्टर सट्टा पर्ची व ₹6300/-किये बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कालोनी गेट के अन्दर खाली मैदान में झोपडी के पास कुछ व्यक्ति अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी 1-यूतेश कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी शिवलोक कालोनी सांई मन्दिरके पास कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार 2-विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार को पकड कर आरोपी के कब्जे से 02अदद मोबाईल,09 रजिस्टर सट्टा पर्ची व ₹6300/- किये बरामद किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाने पर जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी-*
1- यूतेश कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी शिवलोककालोनी सांई मन्दिरके पास कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
2-विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम मिस्सरपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*-
02 अदद मोबाईल,09 रजिस्टर सट्टा पर्ची व ₹6300/- नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *