
रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश हेतु पूर्व में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु वारंटी शातिर किस्म के अपराधी थे जिस कारण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा थे । कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठित कर वारण्टी के अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई जिसके फलस्वरूप निम्न वारंटी को पकडा गया ।
*नाम पता वारंटी*
1-विक्रमपाल उर्फ राधु पुत्र सुखवीर ग्राम नारसन खुर्द कोत0 मंगलौर। वाद संख्या-3024/23 धारा 323.504.506 आईपीसी
2- सचिन पुत्र इलमचन्द निवासी टिकौला कला कोत0 मंगलौर। वाद स0 1884/24 धारा 323,504 आईपीसी
3- सुशील पुत्र इलमचन्द ग्राम टिकौला कला कोत0 मंगलौर। वाद स0 1884/24 धारा 323,504 आईपीसी
4-महिला निवासी ग्राम टाण्ड भन्हेडा। वाद-235/25 धारा 3/5/11 गोवंश अधि0
















Leave a Reply