रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आगामी V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ का हरिद्वार आगमन हुआ । उनके दौरे का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा एवं तैयारियों को परखना रहा । इस दौरान बैरागी कैंप में आयोजित बैठक में V.V.I.P. कार्यक्रम में नियुक्त पुलिस अधिकारियोंकी डी-ब्रीफिंग ली गई। अधिकारियों से ड्यूटी से संबंधित फीडबैक प्राप्त कर जमीनी हकीकत का आकलन किया गया । गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी । ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात बल को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को नाकाबिले बर्दाश्त बताते हुए अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया । साथ ही, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान को सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों को समय रहते हुए ब्रीफ करेंगे |
















Leave a Reply