हरिद्वार पुलिस द्वारा शान्ति भंग में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई सेक्टर-4 पीठ बाजार में ठेली लगाने को लेकर B.H.E.L के सिक्योरिटी कर्मी से कर रहे थे झगडा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | सांय को कोतवाली रानीपुर को सेक्टर-4 पीठ बाजार में लडाई झगडे की सूचना मिली, जिस पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी, तो दो व्यक्ति 1-अयान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार व 2-सुल्तान पुत्र शकील निवासी उपरोक्त बी0एच0ई0एल0 के सिक्योरिटी गार्ड के साथ पीठ में ठेली लगाने को लेकर लडाई झगडा व आमदा फौजदारी रहे थे, पुलिस ने मौके पर दोनो व्यक्तियो को काफी समझाया गया, लेकिन दोनो व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग एवं गाली गलौच कर मारपीट एवं आमदा फौजदारी होने लगे । जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो अयान व सुल्तान उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत कार्रवाई की गई ।

*नाम पता आरोपी*
1- अयान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
2- सुल्तान पुत्र शकील निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *