रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर चेकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्र में सक्रिय किया गया । इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया । अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 69/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
रजनीश पुत्र सुरेश निवासी अकोड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply