शांति भंग के जुर्म में 02 व्यक्तियों का किया गया चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भगवानपुर चन्दनपुर में दो व्यक्तियों द्वारा आपसी झगड़े को लेकर मारपीट की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों व्यक्ति आमादा-ए-फसाद रहे तथा लगातार मारपीट एवं झगड़े पर उतारू थे । मौके पर शांति भंग होने की पूर्ण आशंका को दृष्टिगत रखते हुए एवं अन्य कोई विकल्प न होने पर निम्नलिखित 02 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. मोनू पुत्र इसम
2. विनोद पुत्र जयपाल निवासीगण ग्राम भगवानपुर चन्दनपुर, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *