अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना हेतु हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी आदित्य राणा पुत्र रविन्द्र राणा, निवासी भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना भगवानपुर पर तहरीर दी गई कि आरोपीगण

1. मोन्टी निवासी प्रताप कॉलोनी, कस्बा व थाना भगवानपुर
2. रितिक निवासी रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर

द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें वादी बाल-बाल बच गया। फायर की गई गोली दीवार से टकराकर शहजाद निवासी भगवानपुर को छूती हुई निकल गई । तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 06/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अथक प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र, निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में आरोपी अनमोल उर्फ मोन्टी द्वारा बताया गया उसका व सह आरोपी रितिक का वादी आदित्य राणा के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके कारण उनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर आदित्य राणा को मारने की योजना बनाई । आरोपी ने बताया कि रितिक ने कहीं से देशी तमंचे का इंतजाम किया था। उन्हें पता चला कि आदित्य राणा नम्बरदार वाली गली में रहता है तथा शाम के समय वहीं से आता-जाता है । दोनों आरोपी बाइक से नम्बरदार वाली गली पहुँचे। बाइक आरोपी रितिक की थी, जिसे अनमोल चला रहा था। योजना के अनुसार पीछे बैठे रितिक ने आदित्य राणा पर तमंचे से फायर किया, लेकिन वादी किसी तरह बच गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए । गिरफ़्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा फ़रार आरोपी की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
अनमोल उर्फ प्रेमी उर्फ मोन्टी पुत्र भूपेन्द्र
निवासी प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *