हरिद्वार पुलिस का वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी न्यायालय के आदेश पर रुड़की पुलिस द्वारा 03 वारंटी दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए 03 वारंटियों को उनके निवास स्थान पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । वारंटियों के विरुध्द विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

*वारंटियों का विवरण*
1. बसंत पुत्र श्यामलाल, निवासी मलकपुर माजरा, थाना कोतवाली रुड़की, उम्र लगभग 40 वर्ष, जनपद हरिद्वार
2. जोगेन्द्र पुत्र नकलीराम, निवासी ग्राम मलकपुर माजरा, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
3. नकलीराम पुत्र कुंटू, निवासी ग्राम मलकपुर माजरा, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*सम्बन्धित वाद संख्या-* 2328/2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *