रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोल भट्टा, ढंडेरा क्षेत्र का निवासी एक युवक, नाम कृष्ण, अपने पास अवैध तमंचा व कारतूस रखकर अपने साथियों के साथ गोल भट्टा क्षेत्र में घूम रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त कर चेकिंग प्रारंभ की गई । ढंडेरा फाटक से गोल भट्टा की ओर लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट से उक्त युवक कृष्ण को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 19/2026, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
कृष्ण पुत्र सचिन निवासी गोल भट्टा, ढंडेरा
थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
• 01 अदद नाजायज तमंचा (.315 बोर)
• 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
















Leave a Reply