रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | गोवंश संरक्षण स्क्वाड एवं कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरासी स्थित नदीम के घर पर गौकशी की जा रही है। प्राप्त सूचना पर तत्काल गोवंश संरक्षण स्क्वाड एवं रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर सर्च अभियान चलाया गया । कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी नदीम पुत्र नसीम, निवासी ग्राम जोरासी, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार को 13.71 किलोग्राम गौमांस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । घटना स्थल से अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है । उक्त संबंध में कोतवाली रुड़की पर गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
नदीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम जोरासी, कोटा रोड थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*बरामद माल*
1. 13.71 किलोग्राम गौमांस
2. पशु कटान (गौकशी) के उपकरण
















Leave a Reply