रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 15/2026 पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 मुनव्वर हुसैन के सुपुर्द की गई । घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गंगनहर द्वारा थानास्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को मेरठ से सकुशल बरामद किया गया तथा शाहज़ेब पुत्र महमूद, निवासी वाला कब्रिस्तान वाली गली, रसीद नगर, थाना ब्रह्मपुरी, जिला मेरठ (उ0प्र0) को हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
शाहज़ेब पुत्र महमूद निवासी कब्रिस्तान वाली गली, रसीद नगर थाना ब्रह्मपुरी, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)
















Leave a Reply