हरिद्वार पुलिस ने मारा छापा चाईनीज मांझा पाये जाने पर मुकदमा दर्ज चाईनीज मांझा के गट्टूओं के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति द्वारा चाईनीज माझा का प्रयोग किया जा रहा है उक्त सूचना पर थाना कनखल से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के मस्कन पर दविश दी गयी तो दलजीत पुत्र स्व0 सुरजीत निवासी खन्ना निवास राजघाट थाना कनखल जनपद हरिद्वार के पास 03 गट्टू चाईनीज मांझे पाये गये । उपरोक्त व्यक्ति को उक्त मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना क्षेत्र मे पूर्व मे भी कई बार चाईनीज मांझा के सम्बन्ध मे जन जागरुकता अभियान चलाया गया व पतंग बिक्रेताओं की दुकानो मे लगातार छापे मारी की जा रही है दो दिन पूर्व एक शक्त की चाईनीज मांझे से गला कटने से बालबाल बचा इतनी शक्ताई के बाबजूद भी चोरी छिपे कर रहे है चाईनीज मांझा का प्रयोग अभियुक्त के बिरुद्ध आवश्यक अग्रिम कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा । हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वह किसी भी प्रकार से चाइनीज माझा का प्रयोग ना करें, अगर आपके आसपास कोई इसका व्यापार कर रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा |

*गिरफ्तार अभियुक्त*
दलजीत पुत्र स्व0 सुरजीत निवासी खन्ना निवास राजघाट थाना कनखल जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
03 गट्टू चाईनीज मांझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *