रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रणसुरा में सड़क पर सार्वजनिक रूप से आपस में लड़-झगड़कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे 02 व्यक्तियों को लक्सर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली लक्सर पर धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
1. शहबास पुत्र सकील, निवासी कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष
2. सज्जाद पुत्र सकील निवासी लादपुर खुर्द, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
















Leave a Reply