हरिद्वार पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही 05 लीटर कच्ची शराब सहित 01 तस्कर गिरफ्तार, अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया । इसी क्रम में मंगलौर पुलिस द्वारा 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई । आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता आरोपित
चोना पुत्र ऋषिपाल निवासी नारसन कला, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

बरामद माल
05 लीटर कच्ची शराब (नाजायज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *