रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | ग्राम माड़ाबेला में भूमि के कब्जे को लेकर दो पक्षों के मध्य लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया । परन्तु दोनों पक्ष और अधिक उत्तेजित होकर एक-दूसरे पर मरने–मारने पर आमादा हो गए, जिससे क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो गई । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
1. प्रेम पुत्र स्व0 विशम्बर निवासी ग्राम माड़ाबेला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 52 वर्ष
2. अर्जुन पुत्र श्री प्रेम निवासी ग्राम माड़ाबेला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
3. नरेश पुत्र स्व0 विशम्बर निवासी ग्राम माड़ाबेला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 48 वर्ष
















Leave a Reply