रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी प्रदेशों से आए कर्मचारी / मजदूर / फड़-ठेली एवं गुड़-चर्खी वालों के सत्यापन हेतु अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर कस्बा बहादराबाद क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन निवास कर रहे लगभग 200 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया । साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000–₹10,000 (कुल ₹70,000) के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है ।
















Leave a Reply