अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त 02 तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 55 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का एवं 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्षों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उक्त आदेशों के अनुपालन में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसी क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा 02 तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 08/2026 एवं 09/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

नाम पता आरोपित
1. जीवन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मुकुल देव शर्मा निवासी 151/1 सिविल लाइन, पंचशील काली मंदिर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
(किरायेदार वी.सी. जोशी का मकान, रावली, सिडकुल)
2. सिद्धार्थ पुत्र सुदीश कुमार निवासी पदमपुर, वार्ड नंबर 10, जिला सहरसा, बिहार
हाल पता अरुण का मकान, चौहान मार्केट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1. 55 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का
2. 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *