हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही 01 तस्कर को 50 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार अवैध शराब की बिक्री/तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ दबोचा । रोपित त के कब्जे से 50 पैकेट देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 11/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम पत्ता आरोपित
अशोक पुत्र रामचंद्र निवासी सितारगंज, थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर हाल पता तेजपाल का मकान, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
50 पैकेट देशी शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *