लक्सर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के साथ 01 तस्कर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए रात्रि को लक्सर क्षेत्र से 01 शराब तस्कर को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया । अवैध शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 42/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम

नाम पता आरोपित
नौशाद पुत्र दिलशाद निवासी जियापोता, लक्सर रोड थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *