देवभूमि को नशा मुक्त करने के लिए हरिद्वार पुलिस चला रही है लगातार अभियान 2.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बुग्गावाला द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है । प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुजाहिदपुर सिकरोढा जाने वाले रास्ते के तिराहे से आरोपी सोनू पुत्र इकबाल नि0 लालवाला मजबता बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 2.80 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
(1) सोनू पुत्र इकबाल नि0 लालवाला मजबता बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से 2.80 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *