हरिद्वार पुलिस की अवैध कच्ची शराब के विरुध्द कार्रवाई, 03 शराब तस्कर गिरफ्तार मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद तीनों आरोपियों के विरुद्ध 03 अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 03 व्यक्तियों को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 39/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम मदन
2. मु0अ0सं0 40/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अर्जून
3. मु0अ0सं0 41/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सोनू

नाम पता आरोपित
1. मदन पुत्र कल्लू सिंह, निवासी ग्राम टांडा भागमल, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. अर्जून पुत्र गोरखा, निवासी टांडा भागमल, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
3. सोनू पुत्र जग्गन लाल, निवासी पंचेवली, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
25 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *