हरिद्वार पुलिस द्वारा 52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | उतराखण्ड “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’’ के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवैध देशी/ कच्ची शराब/अवैध नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा शहीदवाला ग्रन्ट से आरोपी वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद नि0 शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब के साथ पकडा गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानाकारी की जा रही है ।

नाम पता आरोपी –
वाजिद पुत्र नूरमोहम्मद नि0 शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब(माल्टा मार्का) बरामद होना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *