पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत जीआरपी पुलिस द्वारा लड़की को उनके परिजनों से मिलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | थाना जीआरपी लक्सर पर शिकायतकर्ता नि0- ग्राम अजबनगर गोण्डा UP, हाल- लुधियाना ने अपनी बहन निवासी उपरोक्त के ट्रेन संख्या-14632 अमृतसर-देहरादून एक्स0 से लुधियाना से हरिद्वार की यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन रूड़की से गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी क्रमांक- 01/26 पंजीकृत कराई गईं । गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु एस0पी0 जीआरपी अरुणा भारती के द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर को गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन किया, गठित टीम के द्वारा सुरागरसी-पतारासी, सर्विलांस व CCTV की मदद से गुमशुदा उपरोक्त को डंडारी कला लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर गुमशुदा के भाई शिकायतकर्ता उपरोक्त के सुपुर्द किया गया । पुलिस के द्वारा कृत कार्यवाही की शिकायतकर्ता व आम जनमानस के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *