रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वादी सुशील कुमार, निवासी केशवनगर, लक्सर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सचिन पुत्र ओमकार, निवासी केशवनगर पूर्वी, कोतवाली लक्सर द्वारा वादी की दुकान पर आकर तमंचा दिखाकर तोड़-फोड़ करने, गाली-गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जो घटना कारित करने के पश्चात फरार चल रहा था तथा जिसके विरुद्ध पूर्व में भी अनेक आपराधिक मामले पंजीकृत हैं । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी-सुरागरसी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में वांछित सचिन को गिरफ्तार किया गया।कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 1411/25 धारा 232, 324(4), 351(2), 352 BNS व 03/25 आर्म्स एक्ट
2. मु0अ0सं0 1117/24 धारा 224 भादवि
3. मु0अ0सं0 299/22 धारा 224 भादवि
4. मु0अ0सं0 821/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट
5. मु0अ0सं0 749/20 धारा 323/341/504/506 भादवि
6. मु0अ0सं0 600/20 धारा 379/411 भादवि
7. मु0अ0सं0 436/20 धारा 147/148/352/504/506 भादवि
8. मु0अ0सं0 129/20 धारा 379/411 भादवि
9. मु0अ0सं0 639/20 धारा 307/325/394/411 भादवि
10. मु0अ0सं0 528/19 धारा 323/504/506 भादवि
11. मु0अ0सं0 378/15 धारा 147/149/323/504 भादवि
नाम पता आरोपित
सचिन पुत्र ओमकार निवासी वार्ड नं0 11, केशवनगर पूर्वी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष















Leave a Reply