कैप्सूलों की खेंप के साथ एक नशा तस्कर आया पुलिस की गिरफ्त में चैकिंग के दौरान पकड़ में आए तस्कर के कब्जे से 174 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध नशीले कैप्सूल्स के साथ नगला ईमरती क्षेत्र से दबोचा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 11/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट

पकड़ा गया आरोपित-
नदीम पुत्र इस्माइल निवासी नगला ईमरती थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 28 वर्ष

विवरण बरामदगी-
1. Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules 174
2. नशीली दवाई बेचकर प्राप्त 2000 रुपए
3. एक एंड्रॉयड i phone

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *