न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील में गंगनहर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एक फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा सायं एक फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । वारंटी के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं |

नाम पता वारंटी
अरशद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अली निवासी फारूक कॉलोनी, रामनगर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

वाद संख्या – 16/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *