हरिद्वार पुलिस का अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस, चोरी के मामले में हाथ लगी सफलता दीवार कूदकर फैक्ट्री से लैपटॉप चोरी करने वाला चोरी गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वादी सौरव अग्रवाल पुत्र ललित मोहन, निवासी सुनहरा इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार द्वारा कोतवाली गंगनहर को सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी फैक्ट्री की दीवार कूदकर कमरे में रखा लैपटॉप एवं उसका चार्जर चोरी कर लिया गया है । सूचना के आधार पर तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2026 में अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का अवलोकन, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा क्षेत्र में पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की तस्दीक की गई । इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप व उसका चार्जर बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
आकाश पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम सुनहरा, मंदिर के पीछे वाली गली, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी
1. 01 लैपटॉप (ASUS Notebook)
2. 01 लैपटॉप चार्जर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *