लूट के मामले में वांछित इनामी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार वांछितों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम था घोषित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मु०अ०सं०–541/2025 दिनांक 04.01.2026 को उक्त घटना में शामिल आरोपीगणों
1. श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि, निवासी ग्राम दुगचाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (वर्तमान पता दौलतपुर, बहादराबाद, हरिद्वार)
2. प्रणव पुत्र सुभाष सैनी, निवासी ग्राम धनौरा, थाना पिरान कलियर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी
1. सूरज उर्फ बिल्ला पुत्र पन्नेलाल, निवासी माच्छारेड़ी, थाना पिरान कलियर
2. निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू पुत्र नरेश, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल, जिला हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 05.01.2026 को दोनों वांछित इनामी वंचितों को गिरफ़्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी कुल ₹15,000/- बरामद की गई है।

हिरासत में लिए गए की वांछितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
1. सूरज उर्फ बिल्ला पुत्र पन्नेलाल
निवासी माच्छारेड़ी, थाना पिरान कलियर
2. निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू पुत्र नरेश
निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल, जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *