सिडकुल पुलिस द्वारा हुड़दंग मचाने वाले 01 आरोपी तो हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक सड़क पर सरेआम हो-हल्ला एवं हुड़दंगबाज़ी की जा रही थी, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उक्त व्यक्ति के कृत्य से क्षेत्र में रोष का माहौल उत्पन्न हो गया था तथा कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध भी किया गया । सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु वह पुलिस की समझाइश के बावजूद अपने व्यवहार से बाज नहीं आया । परिस्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपी
पप्पू कुमार यादव पिता का नाम महेश यादव
निवासी: ग्राम शाहबाजपुर, थाना हथौड़ी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी, चौहान मार्केट, थाना सिडकुल, हरिद्वार उम्र 38 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *