जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में फायर झोंककर फरार हुआ आरोपी, हरिद्वार पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | थाना झबरेड़ा पर वादी सावन पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा अभि0 समित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू, रोबिन पुत्र सतीश, अंकित पुत्र जयकुमार व शिवदत्त पुत्र धर्मपाल निवासीगण ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा (हरिद्वार) के विरुद्ध वादी के साथ गाली गलौच व अभि0 सुमित द्वारा जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 02/26 धारा 109(1), 352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया | जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मोलना रोड़ सुनहेटी तिराह से अभि0 सुमित उपरोक्त को घटना मे प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर मय खोखा कारतूस के गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा हरिद्वार

बरामदगी–
एक तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *