रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बांदा रोड क्षेत्र में जीशान उर्फ मदी द्वारा अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का कटान किया जा रहा है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। मौके से लगभग 215 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस एवं कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए । मौके से व्यक्ति जीशान उर्फ मदी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी
1. 215 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस
2. कटान में प्रयुक्त उपकरण
नाम पता आरोपित
जीशान उर्फ मदी पुत्र अब्दुल अजीज़
निवासी इमली रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
अपराधी इतिहास
1. मु0अ0सं0 105/2024, धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
2. मु0अ0सं0 06/2026, धारा 3/11(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
















Leave a Reply