रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग बुग्गी में 02 गौवंशीय पशुओं को रस्सी से बाँधकर क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर दबोच लिया गया । पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों गौवंशीय पशुओं को मुक्त कर सकुशल सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया । आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 20/2026 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
नाम पता आरोपित
1. मोमीन पुत्र शरीफ, निवासी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
2. अनिकेत पुत्र विंदरपाल, निवासी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply