कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत 05 व्यक्ति दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा सोनाली नदी पार कच्चे रास्ते, हदूद रामपुर, रुड़की क्षेत्र में दबिश दी गई । दबिश के दौरान 05 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों हिरासत में लिया गया। सभी के विरूद्ध मु0अ0सं0 05/2026 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

बरामदगी
1. ताश के पत्तों की 02 गड्डियाँ
2. ₹10,000/- नगद

पकड़े गए आरोपित
1. असलम पुत्र अथर, निवासी रामपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, उम्र लगभग 35 वर्ष
2. शाहरुख पुत्र स्वर्गीय सुलेमान, निवासी रामपुर डांडी, थाना कोतवाली गंगनहर, उम्र 24 वर्ष
3. जुबेर आलम पुत्र रमजानी, निवासी चुड़ियाला, थाना भगवानपुर, उम्र 30 वर्ष
4. शाहिद पुत्र मोहम्मद अली, निवासी रामपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, उम्र 44 वर्ष
5. मोहम्मद कलीम पुत्र मुस्तकीम, निवासी सालियर सालपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, उम्र 28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *