धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया महा स्वच्छता अभियान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर  बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक महा 16 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है, सफाई अभियान का धरातल पर  दिखने लगा है असर ।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों से अपेक्षा की है कि नव वर्ष के अवसर पर सभी संकल्प ले की हम अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस माह  सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंने की अपेक्षा की गई है ।

 *जनपद में आज चलाए गए सफाई अभियान  का विवरण*
*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत आकांक्षा स्कूल सेक्टर 01 एवं मध्य मार्ग पर भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही कूड़े को उचित निस्तारण हेतु भेजा गया।
*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि दूधाधारी फ्लाईओवर एवं एनएच 74 क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य कराया गया।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा आज गांव लक्सर क्षेत्र में  एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 334 क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य कराया गया।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि सिडकुल क्षेत्रांतर्गत फोर लाइन सड़क किनारे साफ सफाई कराई गई ।
*जिला आपदा प्रबंधन द्वारा भी निरंतर चलाया जा रहे है स्वच्छता अभियान*
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है की एकम्स कंपनी के माली के सहयोग से आपदा की टीम द्वारा कार्यालय कैंपस एवं बाहर रेलिंग में उगी झाड़ियों की कटान कर साफ सफाई कराई गई।
*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोतवाल आलमपुरा, लखनौता, मखदूमपुर आदि क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े मिट्टी को उठाया गया इसके साथ ही  साफ सफाई कराई गई।
खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सोहलपुर गढ़ा में सफाई के कार्य कराया गया।
*उद्योग विभाग द्वारा भी इंडस्ट्रियल क्षेत्र ने चलाया जा रहा सफाई अभियान*
महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि रायपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नालियों की सफाई के साथ चलाया गया सफाई अभियान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *