रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखंडी द्वारा ड्रग्स /नशा मुक्त देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों व सट्टा जुआ, की खाईबाडी करने वाले के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना अंतर्गत टीमों को सक्रिय किया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियो के विरुद्ध टास्क दिया गया जिसके फलस्वरुप एक आरोपी दीपक पुत्र सुखलाल निवासी लाल कुर्ती केंट कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को पानी की टंकी के पास तिराहा लाल कुर्ती से सट्टा कॉपी पेन व नगदी ₹1250/- के पकड गया जिसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।
नाम पता आरोपी
1- दीपक पुत्र सुखलाल निवासी लालकुर्ती कैंट थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
बरामद माल
सट्टा कॉपी,पेन
नगदी ₹1250/-
















Leave a Reply