अवैध तमंचे के साथ चढा एक व्यक्ति लक्सर पुलिस के हत्थे लोगो को डराने धमकाने व किसी बड़ी घटना कारित करने के फिराक में घूम रहा था अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान भारापुर बहादराबाद निवासी आसिफ नाम के एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
आसिफ पुत्र कामिल निवासी ग्राम भारापुर बहादराबाद थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार

पंजीकृत अभियोग
14/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी
01 तमन्चा 12 बोर
01 जिन्दा कारतूस 12 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *