एसपी जीआरपी अरुणा भारती द्वारा नववर्ष के पूर्व दो परिवारों को दी खुशिया लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दो गुमशुदाओं (एक महिला, एक पुरुष) को जीआरपी हरिद्वार द्वारा दिल्ली एवं पटना से खोजकर, परिजनों के किया सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | एसपी रेलवेज़ अरुणा भारती के शानदार नेतृत्व में काम करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से गुमशुदा दो गुमशुदाओं, एक महिला व एक पुरुष को गैर राज्यों दिल्ली एवं बिहार से नववर्ष से पूर्व सकुशल बरामद कर खुशी-खुशी उनके परिजनों के सुपुर्द किया । कई महीनों से बिछुड़े अपने परिजन को कुशल देखकर परिजन खुशी से फूले नहीं समाए और कप्तान के नेतृत्व की तारीफ करते हुए जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया ।

*केस — 01*

महिला रामाबाई (उम्र लगभग 62 वर्ष) वर्ष 2024 में अपने परिजनों के साथ हरिद्वार आई थीं और 22 मई 2024 को प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिक भीड़ होने के चलते अपने परिवार वालों से बिछड़ गईं। रामाबाई मानसिक रूप से कमजोर थीं जिस कारण हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बिछड़ने पर किसी को सही प्रकार से “कहां जाना है” बता नहीं पाईं। सही प्रकार से बोल नहीं पाती थी। काफी ढूंढ खोज करने पर भी जब रामाबाई नहीं मिलीं तो उनकी बहन कुसुम देवी निवासी कठोलिया पंचायत मझौली मध्य प्रदेश द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई । तब से लगातार हरिद्वार हिमाचल प्रदेश राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश पंजाब में उनकी ढूंढ खोज कर रही जीआरपी हरिद्वार पुलिस को तब बड़ी सफलता मिली जब लगभग डेढ़ साल बाद नोएडा के अपना घर आश्रम में उक्त रामाबाई मिल गईं जिस पर परिजनों को फोन कर उनकी फोटो से मिलान करवा कर दिल्ली बुलाया गया एवं रामाबाई को विधिक प्रक्रिया पूरी करने उपरांत सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जीआरपी कप्तान अरुणा भारती एवं समस्त जीआरपी पुलिस को धन्यवाद कहा गया ।

*केस — 02*

राजनगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार के रहने वाले विवेक वर्मा उम्र 35 वर्ष 20 जुलाई 2024 में तांगा स्टैंड रेलवे स्टेशन हरिद्वार से गुमशुदा हो गए। बोलने में अक्षम विवेक वर्मा उपरोक्त लिखना पढ़ना भी नहीं जानते थे सिर्फ इशारों से अपनी बात कह पाते थे। विवेक वर्मा के गुम होने से घबराए परिजनों द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार में विवेक वर्मा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई जिस पर जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार दिल्ली राजस्थान पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में गुमशुदा विवेक वर्मा की काफी ढूंढ खोज की, डीसीआरबी, एससीआरबी, नेट ग्रिड पोर्टल, पंपलेट छपवाए, पूछताछ की गई लेकिन वे मिल न सके । जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा गुमशुदा विवेक वर्मा को कई राज्यों में तलाश करते हुए खोजा गया लगातार प्रयासों के फलस्वरूप जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से गुमशुदा विवेक वर्मा को लगभग डेढ़ साल बाद खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपने भाई को वापस पाकर गुमशुदा विवेक वर्मा के भाई आर्यन वर्मा ज्वालापुर हरिद्वार, बहन सरिता सिंह मैनपुरी उत्तर प्रदेश, बहन संगीता फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा सपरिवार थाना जीआरपी हरिद्वार आकर समस्त पुलिसकर्मियों को धन्यवाद बोला गया एवं फोन पर पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती से वार्ता कर विशेष धन्यवाद कहा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *