पुलिस कार्यालय जीआरपी, हरिद्वार मे तैनात मंजू तोमर व हेमा पाण्डेय बनी उप निरीक्षक (एम), एस0पी0जीआरपी अरुणा भारती ने पहनाए स्टार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | सेवा नियमावली, 2024 के निहित प्राविधानो के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक(एम) से उप निरीक्षक (एम)के पद पर प्रोन्नत के परिपेक्ष्य मे एस0पी0 जीआरपी अरुणा भारती द्वारा पुलिस कार्यालय जीआरपी, हरिद्वार मे तैनात मंजू तोमर व हेमा पाण्डेय को सहायक उप निरीक्षक(एम) से उप निरीक्षक(एम) के पद पर पदोन्नत होने पर कंधे पर दूसरा स्टार “बैच” लगाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभकामनायें दी गई । उप निरीक्षक (एम) मंजू तोमर एवं उपनिरीक्षक(एम) हेमा पाण्डेय को कार्यालय कार्य की अच्छी जानकारी होने एवं अपने मधुर व्यवहार के कारण पूरे जीआरपी स्टाफ में लोकप्रिय हैं । समस्त जीआरपी पुलिस परिवार द्वारा श्रीमती मंजू तोमर व हेमा पाण्डेय को उनके अग्रिम सुनहरे भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *