नाबालिक अपहृता को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद |  वादी मुकदमा निवासी मुज्जफरनगर उ०प्र० द्वारा ख़ुद की नाबालिक पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 137(2) बीएनएस थाना बहादराबाद में पंजीकृत कराया गया था । अपह्ता की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देशों पर काम करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर, मुखबिर तंत्र व मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अपहृता नाबालिग को 24 घंटे के भीतर अंबाला कैंट हरियाणा से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता अमन पुत्र अनीश को दबोचा गया । अभियुक्त अमन को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी ।

नाम पता-अभियुक्त
01. अमन पुत्र अनीश उम्र 21 वर्ष निवासी- ग्राम खुड्डा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *