रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | रात समय लगभग 12:00 फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल रामलीला ग्राउंड बीटीगंज पहूचे घटनास्थल पर पहुंच कर मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर जिला सहकारी बैंक के ATM में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई होती तो बैंक को भी आग से नुकसान पहुंच सकता था आग से ATM machine को काफी नुकसान पहुंचा है आग से अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है आग वायरों में शॉर्ट सर्किट से लगी होनी प्रतीत होती है नुकसान संबंधी अन्य विवरण बैंक के उच्च अधिकारियों से जानकारी एवं जांच उपरांत दिया जाएगा जिला सहकारी बैंक का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर मौजूद रहा ।
मौके पर मौजूद जनमानस ने फायर यूनिट रुड़की के जोखिमपूर्ण कार्रवाई रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की | वाद अग्निशमन कार्य निरीक्षण उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की एवं उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है |
घटनास्थल पर गई टीम का विवरण
1 लीडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद
2 चालक विपिन सिंह तोमर फायरमैन शंकर कुमार फायरमैन सुनील सिंह
















Leave a Reply